Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में सोल्जरथान शुरू हुई, नौसेना प्रमुख समेत कई बड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया

Aryan
20 April 2025 11:00 AM IST
दिल्ली में सोल्जरथान शुरू हुई, नौसेना प्रमुख समेत कई बड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया
x

नई दिल्ली। दिल्ली में सोल्जरथान शुरू हो गई है। इस सोल्जरथान में नौसेना प्रमुख समेत कई बड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया। मुख्य लोगों ने सोल्जरथान(सैनिकों के साथ दौड़ और सैनिकों के लिए दौड़)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ दिल्ली के धौला कुआं में आयोजित हुई। इस आयोजन के लिए लगभग 4000 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

इस दौड़ में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और पूर्व थल सेना प्रमुख एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। यह लोगों के लिए खुद को फिट रखने की प्रेरणा है। वह बहुत खुश हूं। अगर आपका शरीर फिट है, तो बाकी सब भी फिट रहता है।

पूर्व सेनाध्यक्ष और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि आज जो मैराथन हो रही है उसका नाम 'सोल्जरथॉन' है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक सैनिक इसमें भाग ले सकें और इसके साथ ही जो अन्य लोग प्रेरित होकर उनके साथ दौड़ना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

Next Story