![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शेख हसीना का बड़ा...
शेख हसीना का बड़ा आरोप: प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने मेरी हत्या की साजिश रची
![शेख हसीना का बड़ा आरोप: प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने मेरी हत्या की साजिश रची शेख हसीना का बड़ा आरोप: प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने मेरी हत्या की साजिश रची](https://www.varta24live.com/h-upload/2025/02/06/471025-black-white-minimal-grid-travel-vlog-youtube-thumbnail-2025-02-06t104942052.webp)
नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार रात फेसबुक लाइव के जरिए अपनी पार्टी आवामी लीग के समर्थकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उनकी हत्या के लिए आंदोलन चलाया गया था।
शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने उनकी और उनकी बहन की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अगर अल्लाह ने मुझे इन हमलों के बावजूद भी जिंदा रखा है, तो कुछ जरूर बड़ा काम करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं इतनी बार मौत को मात नहीं दे पाती।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सवाल उठाया था कि लोगों ने उनके घर को आग क्यों लगाई थी? मैं बांग्लादेश के लोगों से इंसाफ मांगती हूं। क्या मैंने अपने मुल्क के लिए कुछ नहीं किया? हमारा इतना अपमान क्यों किया गया। बता दें कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के आवास में तोड़फोड़ की थी। उनके घर में मौजूद सामानों को लूट लिया गया था। उनके घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
शेख मुजीबुर के आवास पर हुई तोड़फोड़
उनके संबोधन के बाद , धानमंडी क्षेत्र में स्थित इस घर के सामने हजारों लोग एकत्रित हुए थे। इस घर को अब एक स्मारक संग्रहालय में बदल दिया गया है और इसे बांग्लादेश के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक स्थल माना जाता है। प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर ''बुलडोजर जुलूस'' के आह्वान के बाद इस घटना को अंजाम दिया।