Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शर्मनाक: एकतरफा प्यार ठुकराने पर पांच साल की छोटी बहन से किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज

Aryan
11 April 2025 2:23 PM IST
शर्मनाक: एकतरफा प्यार ठुकराने पर पांच साल की छोटी बहन से किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज
x
दुष्कर्मी ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर बेरहमी से दुष्कर्म किया, बच्ची की हालत नाजुक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूरबा मेदिनीपुर जिले में एक निर्भया जैसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसने भी इस घटना को सुना सभी को हैरान कर दिया और एक बार फिर से निर्भया की याद दिला दी। दुष्कर्मी ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर बेरहमी से दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाल दी। जिसके बाद नाबालिग का ऑपरेशन किया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंताज हुसैन नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्मी करता था नाबालिग की बहन से एक तरफा प्यार

दुष्कर्मी ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कांटा चम्मच डाल दिया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची का ऑपरेशन किया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है। मंताज नाबालिग की बड़ी बहन से एकतरफा प्यार करता था। जब उसने उसका प्रेम निवेदन ठुकरा दिया तो वह अपने कई साथियों के साथ दो अप्रैल को उसके घर पहुंचा। लेकिन घर पर बड़ी बहन नहीं थी।

सूत्रों के मुताबिक घर पर नाबालिग थी, उसे कुछ सुंघाकर दुष्कर्मी ने उसके साथ बेरहमी के सारी हदें पार कर दीं और इंसानियत को शर्मशार कर दिया। मंताज ने बच्ची का दुष्कर्म किया और नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में बेरहमी से काटा चम्मच भी घुसा दिया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी क्या बोली

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र ने कहा, अब बंगाल में महिलाएं और बेटियां घरों में ही सुरक्षित नहीं हैं। जबकि प्रदेश की मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं। इससे शर्म की बात और नहीं हो सकती। एक नाबालिग बच्ची जीवन और मरण के बीच झूल रही है। यह बड़ा दर्दनाक है। आज अस्पताल में नाबालिग से मिलने के बाद पात्र ने कहा, इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, हम शांत नहीं बैठेंगे। हम आगामी दिनों में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

Next Story