Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

उत्तर पश्चिम भारत में तपती गर्मी का सितम शुरू, तापमान 45 डिग्री पहुंचने की संभावना

Aryan
14 April 2025 10:00 AM IST
उत्तर पश्चिम भारत में तपती गर्मी का सितम शुरू, तापमान 45 डिग्री पहुंचने की संभावना
x

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में तपती गर्मी का सितम शुरू हो गया है। 15 अप्रैल के बाद तापमान 45 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि भारत के कुछ हिस्सों में बरसात की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में 15-16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान आसामान साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी। राजस्थान में इस दौरान पारा 45-46 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम भारत में भी अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

वहीं, पूर्वी भारत में गरज-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है, लेकिन इन गर्म क्षेत्रों में रातें भी गर्म रहने की भी चेतावनी है। अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना बना गया था।

Next Story