
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सत्येंद्र जैन पर...
सत्येंद्र जैन पर करोड़ों की रिश्वत का आरोप, केस हुआ दर्ज, जानें क्या है सीसीटीवी फ्रॉड

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व पीडब्ल्यू मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने केस दर्ज किया है। पूर्व मंत्री पर जुर्माना माफ करने के लिए 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 517 करोड़ की परियोजना का मामला है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 1.4 लाख CCTV कैमरे लगाने का ऑडर दिया गया था। बार-बार आदेश दिए जाने के बाद भी परियोजना में देरी हुई, जिसके बाद बीईएल पर 16 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। इस 517 करोड़ रुपये की परियोजना के नोडल अधिकारी सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने इस जुर्माने को माफ करने के लिए ठेकेदारों से 7 करोड़ की रिश्वत ली है। इसी के चलते भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसीबी के संयुक्त आयुक्त मधुर कुमार वर्मा के अनुसार मामले में अन्य घोटाले होने की भी संभावना है। इसके अलावा प्रोजेक्ट को घटिया तरिके से करने जैसे अन्य कई आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है।