Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Salman Khan: गुजरात से मिला सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स, मानसिक रूप से है बीमार

Varta24Bureau
15 April 2025 2:08 PM IST
Salman Khan: गुजरात से मिला सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स, मानसिक रूप से है बीमार
x
सलमान की गाड़ी को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स मुंबई पुलिस के हाथ आ गया है। पुलिस ने इस शख्स को गुजरात से पकड़ा है, जो कि मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

भेजे थे धमकी भरे मैसेज

बीते रविवार मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को मारने की धमकी दी गई थी। मैसेज में लिखा था कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया।

बता दें सलमान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल सलमान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर गोलियां भी चली थीं। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी सलामान को धमकियां मिली थीं। जिसके चलते सलमान को वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

मेरठ से पकड़ा गया आरोपी

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें सामने आया कि धमकी देने वाला शख्स वडोदरा के वाघोडिया का रहने वाला है। जिसके बाद मुंबई पुलिस वाघोडिया पुलिस के साथ मिलकर इस शख्स के घर पहुंची। पुलिस को जांच में जानकारी मिली कि यह 26 वर्षीय युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई।

Next Story