Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

"सिकंदर" को लेकर सलमान खान आज फैंस को देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज

Aryan
18 Feb 2025 11:32 AM IST
सिकंदर को लेकर सलमान खान आज फैंस को देने वाले हैं बड़ा सरप्राइज
x

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18 फरवरी यानी आज फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन भी है। उनके जन्मदिन पर सलमान की फिल्म को लेकर कुछ सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि आज दोपहर तीन बजकर तैंतीस मिनट पर सलमान की फिल्म का नया लुक, मोशन पोस्टर या ट्रेलर रिलीज हो सकता है। इस खबर को सुनने के बाद सलमान के फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान के साथ देंगी दिखाई

फिल्म के टीजर के जरिए सलमान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सीधी चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, काले हिरण वाले मामले में लगातार लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार सलमान खान को कई बार धमकियां दे चुके हैं। यहां तक कि उनकी हत्या की साजिश भी रची जा चुकी है, लेकिन कभी सलमान ने लॉरेंस को जवाब नहीं दिया। बता दें सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है। जबकि इस फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। इस फिल्म में पहली बार सलमान के साथ यह रश्मिका मंदाना दिखाई देने वाली है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर एक बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है और रिलीज के बाद कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर हैं।

Next Story