Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा! 'सिकंदर' का टीजर हुआ आउट, जानें कब आएगी फिल्म

Varta24 Desk
27 Feb 2025 4:44 PM IST
सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा! सिकंदर का टीजर हुआ आउट, जानें कब आएगी फिल्म
x

मुंबई। सलमान खान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है, जहां लंबे समय से फैंस उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' का सांसें थामकर इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फिल्म रिलीज होने का समय आ गया है, फिल्म ईद पर रिलीज होगी। लेकिन आज 'सिकंदर' का टीजर जारी हो चुका है। दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, जो दिलों पर राज, वो आज कहलाता है सिकंदर। टीजर की शुरुआत में सलमान खान की आवाज आती है, दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब। इसके बाद दूसरी आवाज आती है, अपने आप को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलाएगा तू? सलमान कहते हैं, 'इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे।

अपने अंदाज में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे

बता दें टीजर में सलमान खान एक्शन करते दिखे हैं। अपने अंदाज में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे हैं, जैसे कि हमेशा परदे पर नजर आते हैं। हालांकि इस फिल्म में पहली बार सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। पूरे टीजर में दो से तीन बार रश्मिका की झलक है। लेकिन सिर्फ एक जगह वह बोलती दिखी हैं। सलमान से पूछती हैं, 'तुम्हारे दुश्मनों में तुम कितने पॉपुलर हो। सलमान खान अभिनीत इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान एआर मुरुगदास ने संभाली है। फिलहाल टीजर पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं।

Next Story