
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- संत प्रेमानंद जी...
संत प्रेमानंद जी महाराज की बिगड़ी तबीयत, आश्रम ने दी जानकारी तो रोने लगे भक्त

मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इस वजह से वे पदयात्रा पर नहीं निकले। इंतजार में बैठे भक्तों को जब आश्रम से ये दुखद सूचना मिली तो भक्त बैचेन हो गए और कुछ श्रदालु तो रोने भी लगे। महाराज जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी रात्रि की पदयात्रा बृहस्पतिवार की रात को नहीं की गई। भक्त सड़क पर बैठकर इंतजार कर रहे थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते माइक से यह सूचना दी कि महाराज जी इस रात पदयात्रा पर नहीं जाएंगे। ये खबर सुनकर भक्त रोने लगे।
आश्रम से दी गई थी सूचना
संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मार्ग पर शुक्रवार की रात भक्त इंतजार कर रहे थे। महाराज जी के निकलने का समय हो गया था, लेकिन इसके बाद भी वे आश्रम से नहीं निकले। तब कुछ समय बाद ही आश्रम की ओर से माइक द्वारा भक्तों को महाराज जी की खराब स्वास्थ्य की सूचना दी गई। इस वजह से पदयात्रा पर नहीं आ सकेंगे। ये खबर सुनकर संत के भक्तों में निराशा छा गई।
महाराज जी के चाहने वाले हैं लाखों में
संत प्रेमानंद महाराज जी को सभी भक्त बहुत प्रेम करते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या देश में बहुत अधिक है। महाराज जी की कथा श्रवण और आध्यात्मिक ज्ञान को लोग बहुत पंसद करते हैं। महाराज जी से आशीर्वाद लेने फिल्म और खेल जगत से भी बड़े-बड़े कलाकार आते हैं। इस खबर ने उनके चाहने वालों को बैचेन कर दिया है।