
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- धनु राशि वालों जरा...
धनु राशि वालों जरा संभल कर रहे, आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है

धनु राशि वालों जरा संभल कर रहे, आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। बिजनेस में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर टेंशन रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आप कोई वादा करें, तो आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी उतना लाभ न मिलने से टेंशन हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। ज्योतिष के अनुसार कुछ उपाय करने के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। धनु राशि के लोग 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। धनु राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए। धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, साहसी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये लापरवाह और अधीर हो सकते हैं।