Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का निमंत्रण किया स्वीकार, जल्द करेंगे भारत का दौरा, दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होने के संकेत

Varta24 Desk
27 March 2025 4:01 PM IST
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का निमंत्रण किया स्वीकार, जल्द करेंगे भारत का दौरा, दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होने के संकेत
x

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। यह उनका रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहला भारत दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल रूस यात्रा के दौरान पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे पुतिन ने अब स्वीकार कर लिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पुतिन कब भारत के दौरे पर कब आएंगे।

भारत और रूस के रिश्ते हमेशा रहे मजबूत

रूस के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर लावरोव ने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री से मिले निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब यह हमारी बारी है। वहीं पुतिन का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और रूस के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के बाद पहली बार विदेश यात्रा में रूस का दौरा किया था। पुतिन के भारत दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होने के संकेत हैं।

भारत ने यूक्रेन युद्ध पर हमेशा तटस्थ रुख अपनाया

रूस के राष्ट्रपति के इस यात्रा को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यात्रा के दौरान पुतिन और मोदी दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद हुए वैश्विक बदलावों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत ने यूक्रेन युद्ध पर हमेशा तटस्थ रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से यह कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इससे पहले 06 दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। हालांकि तब वह महज 4 घंटे के लिए भारत आए थे और इसी दौरान भारत-रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते भी शामिल थे।

Next Story