
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- घरेलू शेयर में आई भारी...
घरेलू शेयर में आई भारी गिरावट के बाद आज राहत, हरे निशान पर खुला बाजार

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला है। जहां बीते दिन गिरावट के बाद आज कारोबार में सुधार आया है। आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं सेंसेक्स 1,283.75 अंक उछलकर 74,421.65 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 415.95 अंक बढ़कर 22,577.55 अंक पर आ गया।
बाजार में भारी गिरावट के बाद आज तस्वीर बदली
हालांकि इससे पहले वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई थी। लेकिन भारतीय बाजार में भी इसका असर देखने के लिए मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस दौरान 30 शेयरों के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में बीते10 महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दुनियाभर के बाजारों में आई भारी गिरावट के बीच मंगलवार को तस्वीर बदली नजर आई। इस दौरान एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई।