
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रेखा राज: अब दिल्ली...
रेखा राज: अब दिल्ली में खाकी और सत्ता मिलकर गाएगी मिले सुर मेरा तुम्हारा! शाह की अगुवाई में स्क्रिप्ट हो रही तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा सरकार आने के बाद बहुत कुछ ऐसा हो रहा है। जो आप सरकार में कभी नहीं हुआ। दरअसल कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हो रही है। गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में हो रही इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,गृह विभाग के मंत्री अशीष सूद,दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाना
बता दें यह बैठक बहुत अहम है,क्योंकि दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली सरकार के गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारी एक साथ गृह मंत्रालय में बैठक की है। मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हाल के घटनाक्रम, सुरक्षा चुनौतियों और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए मौजूद हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था और भी मजबूत हो सके।