Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अच्छी सेहत के लिए चीनी करो कम, नहीं तो डायबिटीज और मोटापे का शिकार बन सकते हैं

Aryan
7 April 2025 8:44 AM IST
अच्छी सेहत के लिए चीनी करो कम, नहीं तो डायबिटीज और मोटापे का शिकार बन सकते हैं
x

नई दिल्ली। अगर आपको अपनी सेहत अच्छी रखनी है, तो आपको चीनी का सेवन कम कर देना चाहिए। नहीं तो आप डायबिटीज और मोटापे का शिकार बन सकते हैं। जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता रहा है उसमें ज्यादा चीनी-नमक खाना प्रमुख है।

अगर आप सिर्फ खान-पान को ही ठीक रख लेते हैं तो ये कई गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है। जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता रहा है उसमें ज्यादा चीनी-नमक खाना प्रमुख है। चीनी हाई कैलोरी वाली होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन के कारण डायबिटीज और मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, चीनी का सेवन कम कर देने से आपको कुछ ही दिनों में कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दिखने लगते हैं। त्वचा में सुधार होने के साथ-साथ ये डायबिटीज, वेट कंट्रोल करने में मदद करता है। चीनी खाना बंद करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होने लगता है और इसके शरीर पर और भी कई सकारात्मक प्रभाव दिखने शुरू हो जाते हैं।

चीनी या इससे बनी चीजों का सेवन अगर आप कम कर देते हैं तो इससे आपके खान-पान में सुधार होने लग जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप चीनी खाना कम कर देते हैं तो लेप्टिन हार्मोन की कार्यप्रणाली सुधर होता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन बढ़ने से बच सकते हैं।

Next Story