
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आरबीआई ने घटाई रेपो...
आरबीआई ने घटाई रेपो रेट, होम-कार लोन होंगे सस्ते

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने करीब 5 साल बाद नीतिगत ब्याज दरों (Repo Rate) में कटौती का फैसला लिया है। रेपो रेट 0.25% घटाकर 6.50% से 6.25% कर दी गई है।
क्या होगा आम जनता को फायदा?
होम लोन, कार लोन और अन्य लोन होंगे सस्ते
ईएमआई (EMI) में कमी आएगी
बैंक भी कर्ज सस्ती दरों पर देंगे
रेपो रेट क्या होता है?
जब बैंक लोन देने के लिए आरबीआई से उधार लेते हैं, तो जिस दर पर उन्हें कर्ज मिलता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। अगर रेपो रेट कम होता है, तो बैंक सस्ती दरों पर लोन देते हैं। अगर रेपो रेट बढ़ता है, तो लोन महंगा हो जाता है।
पिछली बार कब घटा था रेपो रेट?
मई 2020 में कोरोना संकट के दौरान आरबीआई ने 0.40% की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट 4% हो गई थी। बाद में रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण रेपो रेट बढ़ाई गई। फरवरी 2023 के बाद पहली बार इसमें बदलाव हुआ है। बजट 2025 के बाद दूसरी बड़ी राहत फरवरी 2025 के केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स-फ्री किया गया था। अब रेपो रेट में कटौती से आम जनता को वित्तीय राहत मिलेगी।
इस फैसले से बैंक कर्जदारों को सीधा फायदा होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।