
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- चूहा बना जासूस, जिसने...
चूहा बना जासूस, जिसने 100 से अधिक बारूदी सुरंगें खोज निकाली, चूहे की बहादुरी जान कर रह जाएंगे दंग

कंबोडिया। जो वर्षों तक चले गृहयुद्ध से प्रभावित रहा है, आज भी दुनिया के सबसे अधिक बारूदी सुरंगों से भरे देशों में से एक है। लेकिन इस खतरनाक स्थिति में एक चूहे ने उम्मीद की किरण जगाई है- रॉनिन नाम का अफ्रीकी जायंट पाउच्ड चूहा।
रॉनिन ने 2021 से अब तक 109 बारूदी सुरंगें और 15 बिना फटे विस्फोटक उपकरण खोज निकाले हैं। इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे अधिक बारूदी सुरंगें खोजने वाला चूहा बन गया है। यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है।
रॉनिन पांच साल का है और उसकी देखरेख करने वाले उसे "मेहनती, मिलनसार और शांत स्वभाव का" बताते हैं। संस्था Apopo, जो चूहों को सुरंगें खोजने के लिए प्रशिक्षित करती है, ने बताया कि रॉनिन को यह काम किसी खेल की तरह लगता है। वह हर दिन कुछ नया सीखने और खोजने में रुचि रखता है। रॉनिन के प्रशिक्षक फैनी कहते हैं, "वह सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि हमारी टीम का अहम साथी है।
Apopo पिछले 30 वर्षों से चूहों को प्रशिक्षित कर रही है। ये चूहे ग्रिड पैटर्न में जमीन पर चलते हैं और जहां विस्फोटक होता है वहां पंजों से जमीन कुरेदते हैं। रॉनिन जैसे चूहे दिन में केवल 30 मिनट काम करते हैं और तय उम्र के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
इससे पहले मगावा नामक चूहा यह रिकॉर्ड रखता था, जिसने 71 सुरंगें और 38 विस्फोटक खोजे थे। मगावा को PDSA वीरता पदक भी मिला था। रॉनिन की यह कहानी न केवल बहादुरी की मिसाल है, बल्कि यह दिखाती है कि छोटे जीव भी दुनिया को सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।