
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रजत पाटीदार बने RCB के...
रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बड़ा बदलाव किया है। रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
आरबीसी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाटीदार को कप्तानी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं और टीम के अन्य सदस्य तुम्हारे पीछे खड़े रहेंगे। जिस तरह से तुम इस फ्रैंचाइज़ी में आगे बढ़े हो और प्रदर्शन किया है, तुमने सभी आरसीबी प्रशंसकों के दिलों में जगह बना ली है। यह बहुत ही योग्य है।
बता दें, कि 31 वर्षीय रजत पाटीदार 2021 से RCB टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश की कप्तानी भी की थी।
विराट कोहली 2013 से 2021 के बीच आरसीबी के कप्तान थे। उनके बाद फाफ डु प्लेसिस ने पदभार संभाला था, लेकिन आरसीबी ने पिछले साल की मेगा नीलामी से पहले डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया, जो 2022 से 2024 तक उनके कप्तान थे। फाफ डु प्लेसिस इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि RCB की कप्तानी संभालने के बाद रजत पाटीदार टीम को कितनी सफलता दिलाते हैं।