
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राहुल गांधी और...
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही लगाएंगे संगम में डुबकी, तारीख जल्द होगी तय

प्रयागराज। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी संगम में डुबकी लगाएंगे। 19 या 20 फरवरी को उनके स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस नेता मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हुए हादसे के मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
राहुल और प्रियंका के संगम स्नान की योजना पिछले कई दिनों से चर्चा में है। शुक्रवार को खबरें आईं कि वे 16 फरवरी को स्नान करेंगे, लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इसकी पुष्टि नहीं की। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, दोनों नेता महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (26 फरवरी) से पहले संगम स्नान करेंगे, लेकिन अभी तक अंतिम तारीख तय नहीं हुई है।
पार्टी के एक अन्य नेता का कहना है कि 16 फरवरी को संगम में भारी भीड़ होने की संभावना है, इसलिए इस दिन वे स्नान के लिए नहीं आएंगे। हालांकि, अगले सात से आठ दिनों में उनके आने की उम्मीद है और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।