
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पहलगाम हमले के खिलाफ...
पहलगाम हमले के खिलाफ लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, पाक ने की शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में है। पहलगाम हमले के खिलाफ देश के अंदर लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
हालांकि इस बीच लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों को देखकर पाकिस्तान बौखला गया। वहीं इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखा जा सकता है।
बता दें कि लंदन में भारतीय छात्र और समुदाय के लोग पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर पहलगाम हमले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वहीं इस प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान बौखला गया और उच्चायोग से बाहर निकलकर पाकिस्तान के डिफेंस अताशे ने अभिनंदन की चाय पीते तस्वीर को दिखाकर गला काटने का इशारा किया।
26 लोगों की मौत पर जताया आक्रोश
दरअसल, लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान 26 लोगों की मौत पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय झंडे, बैनर और तख्तियां थामे भारतीय समुदाय के लोगों ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'भारत माता की जय' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए और हाथों में 'मैं हिन्दू हूं' लिखे पोस्टर पकड़े थे। वहीं पाकिस्तान पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि वह आतंकवादियों को छुपाता है और उनकी मदद करता है, जो भारत में हमला करते हैं।