Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयागराज, महाकुंभ संगम में करेंगी स्नान

Tripada Dwivedi
10 Feb 2025 10:46 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं प्रयागराज, महाकुंभ संगम में करेंगी स्नान
x

प्रयागराज। प्रयागराज में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को महाकुंभ त्रिवेणी संगम पहुंची है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति का संगम स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संगम में स्नान करेंगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। संगम की ओर जाने के लिए लंबी कतारें लगी हैं और सुबह 3 बजे से ही स्नान जारी है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब

महाकुंभ में कल्पवास जारी है और बीते 9 फरवरी 2025 को रात 8 बजे तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास में रह रहे थे। वहीं, 1.47 करोड़ यात्री प्रयागराज पहुंचे। रविवार 9 फरवरी को रात 8 बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। अब तक कुल 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।

Next Story