Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमृतसर के मंदिर में हुए ग्रेनेड हमले के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत, एक फरार

Varta24 Desk
17 March 2025 11:37 AM IST
अमृतसर के मंदिर में हुए ग्रेनेड हमले के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत, एक फरार
x

अमृतसर। अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिनों मंदिर में हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। वहीं आरोपी की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है।

बता दें कि अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल की राजासांसी इलाके में छिपे होने की पुलिस को जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी गुरसिदक को गोली लगी।

हालांकि अस्पताल आरोपी मौत हो गई जबकि उसका साथी विशाल भागने में सफल रहा। इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी।

तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से किया था गिरफ्तार

उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस के कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। टीम को एक बाइक पर दो लोग आते दिखे थे। इस पर पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, बाइक सवार आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।

हालांकि अधिकारी ने आगे कहा कि कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर गोली लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया।

अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। थाना में FIR दर्ज की जा रही है।

इससे पहले अमृतसर में शेरशाह सूरी रोड पर स्थित सर्व धर्म प्रार्थना सभा ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था।

Next Story