Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नेपाल में राजशाही समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के मुख्य आरोपी दुर्गा परसाई को पुलिस ने भारत की सीमा पर किया गिरफ्तार

Varta24Bureau
11 April 2025 2:38 PM IST
नेपाल में राजशाही समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के मुख्य आरोपी दुर्गा परसाई को पुलिस ने भारत की सीमा पर किया गिरफ्तार
x
नेपाल में फिर से राजशाही वापस लाने की मांग कर रहे आंदोलनकारी

काठमांडू। काठमांडू में 28 मार्च को हुए राजशाही समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के मुख्य आरोपी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुर्गा परसाई को उसके बॉडीगार्ड के साथ भारत की सीमा से लगे झापा जिले से पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक दुर्गा परसाई को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था और नेपाल पुलिस को सौंप दिया। बता दें नेपाल और भारत के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि प्रभावी नहीं है, इसलिए असम में परसाई की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया गया।

राजशाही की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन

नेपाल में फिर से राजशाही की मांग कर रहे लोगों ने पिछले महीने इसके लिए प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने राजा की बहाली और हिंदू राष्ट्र की मांग की है। इस हिंसक प्रदर्शन में एक पत्रकार और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। इस हिंसा के चलते प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। साथ ही सेना भी तैनात की गई थी।

बता दें साल 2006 से पहले नेपाल में राजशाही शासन था। जिसेक विरोध के बाद राजा ज्ञानेंद्र को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद साल 2008 में नेपाल का राजशाही शासन खत्म हुआ था। अब फिर से लोग नेपाल में राजशाही वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

Next Story