Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, जानें अकेले बिहार के किसानों के खाते में कितनी राशि आई

Varta24 Desk
24 Feb 2025 4:33 PM IST
पीएम ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, जानें अकेले बिहार के किसानों के खाते में कितनी राशि आई
x

भागलपुर। पीएम मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे। यहां से उन्होंने देश के किसानों को खास तोहफा दिया है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दिया है। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई। किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर किया है। इसमें सिर्फ बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।

आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को अंगिका भाषा में प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मैं शहीद तिलका मांझी की धरती को नमन करता हूं। बाबा अजगैबीनाथ के आशीष वाले इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य है। आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं। किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की गई है। आज बिहार के 75 लाख के अधिक परिवार के किसानों के खाते में 1600 सौ करोड़ से अधिक रुपये दिए गए। हर किसान के खाते में किसान निधि की किस्त एक क्लिक पर गई है। एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर या फिर बिहार में हो, किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है। बीते दशक में हमने पूरी शक्ति से काम किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने लालू परिवार हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं। वह कभी भी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते हैं। एनडीए सरकार ने इसे बदला है। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। पीएम ने आगे कहा कि भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है। इसलिए किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है। अब बारी बिहार के मखाना की है। मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है। मैं 365 दिन से 300 दिन मखाना खाता हूं। यह सुपरफूड है। इसलिए इस बार के बजट में मखाना बोर्ड बनाने का एलान किया गया है। पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए बिहार अहम भूमिका निभाएगा।

Next Story