Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे पीएम,18 नई नीतियों को किया लॉन्च, मांगी माफी जानें क्यों?

Varta24 Desk
24 Feb 2025 12:16 PM IST
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे पीएम,18 नई नीतियों को किया लॉन्च, मांगी माफी जानें क्यों?
x

भोपाल। भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। ये समिट 24-25 फरवरी तक चलेगी। समिट में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम मोहन यादव ने स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की। यहां पीएम मोदी ने प्रदेश की 18 नई नीतियों को रिमोट से लॉन्च किया है। इस दौरान पीएम ने संबोधन की शुरुआत में समारोह में देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षाओं का समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक साथ हो रहा था। इसलिए मैं राजभवन से देर से निकला। मैंने सोचा कि बच्चों के निकलने के बाद ही मैं निकलूं। इस वजह से मैंने स्वयं राजभवन से निकलने में लेट कर दिया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए सीएम मोहन यादव जी और टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए अच्छी संभावनाएं से देख रही है। सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो विचार आएं है वो भारत में हर निवेशक के लिए उत्साहवर्धक हैं। यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पॉवर की सुपरपॉवर कहा है।

एमपी ने 20 सालों में बड़ा परिवर्तन देखा

भारत का आत्मविश्वास बढ़ रहा है तो राज्यों का भी आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जनसंख्या के हिसाब से मध्य प्रदेश भारत का पांचवां बढ़ा राज्य है। कृषि और माइनिंग के हिसाब से भी मध्य प्रदेश बड़ा राज्य है। एमपी में बहुत संभावनाएं हैं। ये एमपी को देश के पांच बढ़े राज्यों ला सकता है। एमपी ने 20 सालों में बड़ा परिवर्तन देखा है। पहले लोग निवेश करने से डरते थे। एमपी ने अब निवेश के मामलों बड़ा स्थान बना लिया है। एमपी आज ईवी के लीडिंग स्टेट में से एक है। एमपी में दो लाख ईवी वाहन पंजीकृत हो गए हैं, जो बड़ी बात है। एमपी निवेश के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

Next Story