Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित, भारत का ये विकास बताया

Nandani Shukla
11 Feb 2025 11:15 AM IST
मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित, भारत का ये विकास बताया
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। संबोधन के दौरान भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान कहा-विकसित भारत की दिशा में अगले दो दशक महत्वपूर्ण हैं और अगले पांच वर्षों में हम कई अहम मील के पत्थर तय करने जा रहे हैं। हमारे ऊर्जा लक्ष्य 2030 तक के निर्धारित समय सीमा के अनुरूप हैं। ये लक्ष्य निश्चित रूप से महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन पिछले दस वर्षों में भारत ने जो सफलता हासिल की है, उससे यह भरोसा हुआ है कि हम इन्हें पूरा करेंगे। आज, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जबकि पहले यह 10वीं स्थान पर था। साथ ही, भारत आज सौर ऊर्जा के मामले में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा-भारत में बढ़ती खोजों और पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में भी वृद्धि हो रही है, जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक गैस का उपयोग बढ़ेगा। इन क्षेत्रों में निवेश के बहुत अवसर पैदा हो रहे हैं। भारत में 'मेक इन इंडिया' और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला पर जोर दिया जा रहा है। PV मॉड्यूल सहित कई प्रकार के हार्डवेयर के निर्माण के लिए संभावनाएं तेज़ी से बढ़ रही हैं और हम स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Next Story