Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिकी पॉडकास्टर से वैश्विक युद्ध पर पीएम मोदी बोले- दुनिया संघर्ष का रास्ता छोड़कर समन्वय का रास्ता चुनें. जानें किन-किन मुद्दों पर हुई बात

Neeraj Jha
16 March 2025 7:02 PM IST
अमेरिकी पॉडकास्टर से वैश्विक युद्ध पर पीएम मोदी बोले- दुनिया संघर्ष का रास्ता छोड़कर समन्वय का रास्ता चुनें. जानें किन-किन मुद्दों पर हुई बात
x

नई दिल्ली। अमेरिका के चर्चित पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत की। उन्होंने पीएम मोदी के जीवन को बचपन से लेकर अब तक जानने के लिए कई महत्वपूर्ण सवाल किए। पीएम मोदी ने भी बेबाक होकर उनके सवालों का जवाब दिया और अपने उन पलों को साझा किया जिसके बारे में पहले किसी ने नहीं जाना था। बता दें कि पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन विश्व के चर्चित हस्तियों से पॉडकास्ट करने को लेकर जाने जाते हैं।

पीएम मोदी ने अपने बचपन की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें जीवन को जानने की उत्सुकता थी। उन्होंने जीवन को जानने के लिए हिमालय की भी यात्रा की और कई साधु संतों से सत्संग की। इसमें मेरा लंबा समय गुजरा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और परमहंस के बारे में भी बहुत कुछ बताया और रामकृष्ण मिशन से जुड़े रहने के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।

पीएम मोदी ने पॉडकास्टर के इस सवाल पर कि आप भी गांधी की तरह इस सदी के बड़ी हस्ती हैं तो इस पर मोदी ने कहा कि मेरी तुलना गांधी से नहीं हो सकती। गांधी हर सदी के महान हस्ती थे और हर सदी में रहेंगे और मेरे आदर्श हैं। मैं उनके दिखाएं आदर्श को अपनाने की कोशिश करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक मेरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने की बात है तो मैं 8 साल की उम्र से ही शाखा जाने लगा था। मेरे मन में हमेशा एक ही लक्ष्य रहता था, देश के काम आना। यही संघ ने मुझे सिखाया। संघ से बड़ा कोई 'स्वयंसेवी संघ' दुनिया में नहीं है। संघ को समझना आसान काम नहीं है, इसके कामकाज को समझना होगा। यह अपने सदस्यों को जीवन का उद्देश्य देता है।

रूस यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत बुद्ध और गांधी की धरती है इसलिए हम चाहते हैं कि इस युद्ध का समाधान शांति से निकले। हम संघर्ष नहीं समन्वय में विश्वास करते हैं।


Next Story