Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Pakistan Train Hijack: BLA का दावा- महिलाओं, बच्चों को किया आजाद,अभी भी 182 बंधक, 20 जवान मारे गए

Varta24 Desk
11 March 2025 7:35 PM IST
Pakistan Train Hijack: BLA का दावा- महिलाओं, बच्चों को किया आजाद,अभी भी 182 बंधक, 20 जवान मारे गए
x

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस आज सुबह करीब 9 बजे पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। इसमें करीब 450 यात्री सवार थे। बलोच लड़ाकों ने ट्रेन को बलोन पास टनल के पास रोका। यहां पहले ट्रैक को उड़ाया। इसके बाद जब ट्रेन रुक गई तो लड़ाकों ने फायरिंग कर दी।

मौतों के लिए पाकिस्तानी सेना होगी जिम्मेदार

BLA ने दावा किया है कि महिलाओं, बच्चों और बलोच नागरिकों को आजाद कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेना, पुलिस, ISI और ATF के जवानों समेत 182 लोगों को अभी भी बंधक बना कर रखा गया है। इतना ही नहीं बीएलए ने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर सेना इस ऑपरेशन में हिस्सा लेती है तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इन मौतों के लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार होगी।

वहीं अब तक पाकिस्तानी सेना के 20 जवान मारे गए हैं जबकि बीएलए के लड़ाकों ने एक ड्रोन को भी मार गिराया है। अब तक पूरी तरह से ट्रेन पर बीएलए का कब्जा है। पाकिस्तानी सेना जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ हवाई ऑपरेशन भी चला रही है। इस दौरान हेलिकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

संगठन की स्थापना 2000 के आसपास हुई

बता दें कि बलूचिस्तान में कई अलगाववादी ग्रुप एक्टिव हैं। इनमें बलोच लिब्ररेशन आर्मी भी है। यह अलगाववादी संगठन है, ये बलोचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन की स्थापना 2000 के आसपास हुई। बीएलए पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना और चीन के साथ चल रहे प्रोजेक्ट्स को लगातार निशाना बनाता रहा है। पाकिस्तान ने इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है।

Next Story