Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एक और धमाके से दहला पाकिस्तान : पांच सैन्य अधिकारियों की मौत 12 घायल, जानें किसने ली हमले की जिम्मेदारी

Varta24 Desk
16 March 2025 2:40 PM IST
एक और धमाके से दहला पाकिस्तान : पांच सैन्य अधिकारियों की मौत 12 घायल, जानें किसने ली हमले की जिम्मेदारी
x

नई दिल्ली। पाकिस्तान में बीते दिनों BLA ने जाफर एक्स्प्रेस को हाइजैक किया था। जिसमें कई लोगों के मारे जाने की ख़बर आई थी। जिससे पाकिस्तान अभी उबरा भी नहीं है। वहीं अब एक बार फिर

अशांत बलूचिस्तान के नौशकी में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। हमले में पांच सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है जबकि 12 सैन्यकर्मी घायल हो गए।

बस के पास सड़क किनारे बम हुआ विस्फोट

हालांकि पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बलूचिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है।

दरअसल इस हमले को लेकर पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की बसें सुरक्षा बलों को लेकर जा रही थीं। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि बलूचिस्तान के नौशकी जिले में नौशकी-दलबंदिन राजमार्ग पर एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। विस्फोट से पास की एक दूसरी बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

इस घटना के बारे में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना एक क्रूर कृत्य है। रिंद ने घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। रिंद ने कहा कि असामाजिक तत्व देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। आतंक के जरिये लोगों का मनोबल नहीं गिराया जा सकता। हम दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है जबकि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमला बलूच लिबरेशन आर्मी ने कराया है।

Next Story