Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर फिल्म जगत में गुस्सा, कंगना ने कहा-आतंकवादियों से कैसे लड़ा जाए

Varta24 Desk
23 April 2025 1:49 PM IST
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर फिल्म जगत में गुस्सा, कंगना ने कहा-आतंकवादियों से कैसे लड़ा जाए
x

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश है। आतंकी हमले के बाद बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी भी विदेश दौरा बीच में छोड़कर देश वापस आ गए हैं। पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को कानपूर दौरा रद्द कर दिया है। वहीं आतंकी हमले के बाद फिल्मी जगत में भी गुस्सा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।

आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों पर चलाईं गोलियां

बता दें कि कंगना रनौत ने दो पोस्ट की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आतंकवाद का धर्म होता है और पीड़ितों का भी। कंगना ने लिखा कि आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाईं। ऐसे डरपोक लोगों से कैसे लड़ा जाए जबकि दूसरी पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने उन लोगों पर गोलियां चलाईं, जिनके हाथ में खुद को बचाने के लिए कुछ भी नहीं था। इतिहास में हर युद्ध, युद्धक्षेत्र में लड़े गए हैं। जब से इन नपुंसको को हथियार मिले हैं ये आम-मासूम लोगों पर गोली चलाते हैं। इन डरपोकों से कैसे लड़ा जाए, जो युद्धक्षेत्र के बाहर ही लड़ना चाहते हैं।

मन दुखी है और गुस्से से भरा है

एक्टर अनुपम खेर ने भी इस हमले पर रिएक्ट किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। अनुपम खेर बहुत इमोशनल दिखे। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं का नरसंहार किया गया। हिंदुओं को चुनचुनकर मारा गया। मन दुखी है और गुस्से से भरा है। कश्मीरी हिंदुओं के साथ भी होते हुए मैंने देखा है। लोगों से धर्म पूछकर मार देना। इस पर क्या कहूं शब्द ही नहीं हैं।

वहीं अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, स्वरा भास्कर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे स्टार्स ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पूछा कि आखिर सारे आतंकी हमले इस्लामिक ही क्यों होते हैं।

Next Story