Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऑस्कर्स अवार्ड के तारीख का हुआ ऐलान, जानें भारत में कब देख पाएंगे

Varta24 Desk
27 Feb 2025 10:00 PM IST
ऑस्कर्स अवार्ड के तारीख का हुआ ऐलान, जानें भारत में कब देख पाएंगे
x

नई दिल्ली। सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ऑस्कर्स, जो हर साल अमेरिका में होता है। इसका संचालन 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस' की तरफ से किया जाता है। अवॉर्ड का प्रसारण जल्द ही लाइव शुरू होने वाला है। इसका हर साल दुनिया के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं 97वें अकादमी अवार्ड को जल्द ही ओटीटी पर लोग देख सकते हैं। हालांकि भारत में दर्शक इस प्रतिष्ठित शो को मार्च 2025 में देख सकते हैं।

कॉमेडियन और पोडकास्टर कैनन ओ'ब्रायन करेंगे होस्ट

इस अवॉर्ड को देखने की भारत के दर्शकों के अंदर चाहत है लेकिन यह अवार्ड 2 मार्च 2025 को अमेरिका में होगा। भारत में दर्शक इस अवार्ड को स्टार मूवीज और जियो हॉटस्टार पर भारत के टाइम के हिसाब से सुबह 5:30 बजे देख सकते हैं। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें लिखा है कि 97वां अकादमी अवार्ड तीन मार्च को सुबह 5:30 बजे सिर्फ जिओ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होगा। इस शो को कॉमेडियन और पोडकास्टर कैनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे। पिछले साल इस अवॉर्ड को जिम्मी कैमल ने होस्ट किया था। यह अवॉर्ड कैलीफोर्निया के हॉलीवुड में डोलबाई थ्येटर में आयोजित होगा।

Next Story