
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- महिला दिवस पर पीएम...
महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश और दुनिया समाज में महिलाओं के योगदान को नमन कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को नमन किया। पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि हम महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को नमन करते हैं।
बता दें पीएम मोदी ने लिखाा कि मेरे साथ काम करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनते देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। मैं मानती हूं कि आर्थिक स्वतंत्रता ही महिलाओं के सम्मान और सामाजिक स्थिति को मजबूत करती है। आज जब मेरे साथ की महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा करती हैं, तो मुझे इससे सबसे ज्यादा संतोष होता है।
आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में दिया योगदान
वहीं पीएम ने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि अगर मैं ये काम कर सकती हूं, तो ये कोई भी कर सकता है। मेरा देश की सभी बहनों को यही संदेश है कि वो आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ साथ अपने परिवार का जीवन बदलने के लिए भी काम करें। अगर आप अपनी लगन और परिश्रम से आगे बढ़ने का प्रण कर लेंगी, तो दुनिया की कोई शक्ति आपको नहीं रोक पाएगी।
हालांकि पीएम के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, भारत की महिलाओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत को समृद्ध बनाने तक, भारत के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज का दिन भारतीय संसद की उन 15 महिलाओं को याद करने का है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई।