
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- महाशिवरात्रि के अवसर...
महाशिवरात्रि के अवसर पर AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से दिया है। उन्होंने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने वहां की तस्वीरें भी साझा की है। उन्होंने कैप्शन में देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। तस्वीर में वे पूरी तरह पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं। राघव ने कुर्ता-धोती पहनी है। वहीं, उनकी पत्नी ने गुलाबी रंग का सूट पहना है।
राघव और परिणीति की काशी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी सादगी और श्रद्धा से भरी इस यात्रा की खूब सराहना कर रहे हैं।