
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अब यमुनोत्री धाम के...
अब यमुनोत्री धाम के लिए भी मिलेगी हेली सेवा, हेलीपैड बनकर हुआ तैयार, चल रही ट्रायल

देहरादून। केदारनाथ धाम के तर्ज पर अब यमुनोत्री धाम के लिए भी हेली सेवा आरंभ करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यमुनोत्री धाम के निकट हेलीपैड को तैयार किया गया है।
बता दें कि चार धाम यात्रा में अभी तक सिर्फ केदारनाथ धाम के लिए ही हेली सेवा की सुविधा है, बाकी बद्रीनाथ धाम के लिए चार्टर्ड हेलीकॉप्टर चलती है लेकिन यमुनोत्री धाम के लिए पैदल ही चलना पड़ता है। पहाड़ी रास्ते पर लगभग 6 किलोमीटर की चढ़ाई करने में बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब हो जाती है।
सूत्रों की मानें तो जब यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू होगी तब सबसे पहली प्राथमिकता बुजुर्ग या लाचार श्रद्धालुओं को ही दी जाएगी। अब तक दो बार हेली सेवा के लिए ट्रायल हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह सेवा शीघ्र जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी।
उत्तराखंड नागरिक उद्यान विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पैदल चलने में और समर्थ तीर्थ यात्री घोड़े खच्चर या पालकी से यात्रा करते हैं ऐसे यात्रियों को हेली सेवा की सुविधा मिलने से यात्रा में काफी आसानी हो जाएगी। अधिकारियों का यह भी कहना है कि जो श्रद्धालु 50 वर्ष की उम्र से अधिक होंगे उन्हें हेली सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।