Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जल्द लागू होगी नई टोल नीति, हट जाएंगे सभी फिजिकल टोल बूथ, नितिन गड़करी ने किया ऐलान

Varta24Bureau
15 April 2025 5:53 PM IST
जल्द लागू होगी नई टोल नीति, हट जाएंगे सभी फिजिकल टोल बूथ, नितिन गड़करी ने किया ऐलान
x
अगले 2 साल में भारत की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हो जाएंगी- नितिन गड़करी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवाहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने नई टोल नीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। इस टोल नीति से देश के सभी फिजिकल टोल बूथ हटा दिए जाएंगे। इसके साथ ही नितिन गड़करी ने लंबे समय से अधूरे मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट को भी जून तक पूरा होने की बात कही।

नई टोल नीति का होगा एलान

मुंबई के दादर में सोमवार को ‘अमर हिंद मंडल’ द्वारा आयोजित वसंत व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गड़करी ने कहा कि जल्द ही पूरे देश से फिजिकल टोल बूथ हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक नई टोल नीति पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। अगले 15 दिनों में इसका एलान किया जाएगा, जिसके बाद किसी को टोल को लेकर कोई शिकायत नहीं होगी।

नितिन गड़करी ने यह भी बताया कि नई टोल नीति में सैटेलाइट ट्रैकिंग और गाड़ी के नंबर प्लेट की पहचान जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए टोक की रकम सीधे बैंक अकाउंट से कट जाएगी और मैनुअल टोल कलेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। गड़करी ने कहा कि अगले 2 साल में भारत की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हो जाएंगी।

मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण होगा पूरा

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें काफी दिक्कतें आईं, लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम इस सड़क को जून तक 100 फीसदी पूरा कर देंगे। बता दें, इस नए हाईवे से इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा।

Next Story