
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मणिपुर राज्य में जल्द...
मणिपुर राज्य में जल्द ही नई सरकार का ऐलान, भाजपा विधायक ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा

मणिपुर। मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है, लेकिन इसी बीच भाजपा विधायक ने शनिवार को दावा किया है कि राज्य में जल्द ही नई सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हो गया है। भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि मैतेई और कुकी नागरिक समूहों के बीच शांति वार्ता भी शुरू हो गई है।
काकचिंग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि, हमारा मानना है कि शांति लाने में सहायता के लिए निकट भविष्य में मैतेई और कुकी विधायकों के बीच बातचीत होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द ही नई सरकार बनेगी। मणिपुर में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
क्या बोले टी. रोबिन्द्रो
थंगा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा 'हमारे (भाजपा विधायकों) बीच नेता चुनने में कोई असमर्थता या मतभेद नहीं है। हम सभी एकजुट हैं। हम मणिपुर का विभाजन नहीं होने देंगे और सभी राज्य के लिए एकजुट रहेंगे'।
मई 2023 में हुई थी जातीय हिंसा
मई 2023 में इंफाल घाटी में मौजूद मैतेई और पड़ोसी पहाड़ी आधारित कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़की थी। जिसमे 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा का कारण मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में हुआ था।
लागू हुआ था राष्ट्रपति शासन
इस विवाद के करीब एक साल बाद मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। मणिपुर राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित किया जा चुका है।