
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Miss World 2025: भारत...
Miss World 2025: भारत लगातार दूसरी बार होस्ट करने जा रहा मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट, जानें क्यों हो रहा बवाल

हैदराबाद। ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड 2025 का भारत में आयोजन होने जा रहा है। पिछले साल भी भारत ने ही इस कॉन्टेस्ट की मेजबानी की थी। इस साल हैदराबाद में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होने वाली है। इसमें 120 देशों से कंटेस्टेंट अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। इसी बीच मिस वर्ल्ड 2025 का शेड्यूल भी सामने आ गया है।
कब शुरु होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता?
मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट 7 मई 2025 से शुरु होने जा रहा है, जिसका समापन 30 मई को होगा। इस बार यह इवेंट हैदराबाद में आयोजित होगा। पिछले साल मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में हिस्सा लेने वाली हैं।
आयोजन को लेकर चल रहा बवाल
दरअसल, तेलंगाना सरकार की मेजबानी में होने वाले मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए करीब 200 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है। जिसके चलते विपक्षी पार्टी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि यह सरकारी धन का दुरुपयोग है।