
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्वास्थ्य और सेहत का...
स्वास्थ्य और सेहत का खजाना- पुदीना, जानें गर्मी को कैसे देता है मात और ताजगी का साथ

नई दिल्ली। पुदीना एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो अपने औषधीय गुणों और ताजगी के लिए जाना जाता है। भारत में प्राचीन काल से ही इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। पुदीना की पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण पुदीना का उपयोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसको खाने के बहुत से फायदे होते है।
पुदीना के फायदे
पुदीना के कई फायदे होते हैं, जिनमें-
1. पाचन में सुधार- पुदीना में पाचन एंजाइम होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह अपच, कब्ज, और पेट में गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
2. सिरदर्द और माइग्रेन में राहत- पुदीना में मौजूद मैग्नीशियम सिरदर्द और माइग्रेन को दूर करने में मदद करता है।
3. जी मिचलाना और उल्टी में राहत- पुदीना में मौजूद यूजेनॉल जी मिचलाना और उल्टी को दूर करने में मदद करता है। यह यात्रा के दौरान होने वाली उल्टी और मतली से राहत पाने में भी मदद कर सकता है।
4. मुंह की दुर्गंध को दूर करना- पुदीने की पत्तियों को चबाने से मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद मिल सकती है। पुदीना में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को मारने और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
5. त्वचा की देखभाल- पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। पुदीने का उपयोग मुंहासे, धब्बे, और अन्य त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है।
6. ताजगी लाना- पुदीना शरीर को सस्त होने से बचाता है, साथ ही आपको तरों- ताजा कर देता है। पुदीना को अंग्रेजी में 'Spearmint' कहा जाता है।
कौन-कौन सी बीमारियों में फायदेमंद है
- पुदीना आपको हाइड्रेट रखता है।
- किसी भी तरह की आंख, नाक, कान में एलर्जी हो यह आपको फायदा देता है।
- पुदीना आपकी एम्युनिटी मजबूत रखता है।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
- खांसी से राहत देता है।
1 दिन में कितना पुदीना जरुरी
आपको खाली पेट रोजाना पुदीने की 4 से 5 पत्तियां खानी चाहिए। अगर आप लगातार 1 महीने तक पुदीना पत्तियां खाते है तो गर्मी से राहत और सेहत में सुधार देखने को मिलता है।
मासिक धर्म में अधिक लाभकारी
मासिक धर्म में महिलाओं को ऐंठन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन यानी क्रैम्प का कारण बढ़ा हुआ वात दोष होता है। पुदीना के सेवन से हम इस दर्द और ऐंठन को दूर कर सकते हैं, क्योंकि इसमें वातशामक और उष्ण गुण होते है जो दर्द और ऐंठन में राहत देते हैं। साथ ही यह आंतरिक शांति देता है।
बिच्छू के डंक को मारने के लिए पुदीना
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पुदीना बिच्छू के डंक मारने के काम आता है। बिच्छु के काटने पर जो दर्द और जलन होता है, उससे राहत दिलाने में पुदीना मदद करता है। इसके लिए सूखा पुदीना के पत्तों को पीसकर, उसे जिस जगह पर बिच्छु ने काटा है, वहां लगाने से दर्द और जलन कम होता है।