Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महाकुंभ से यूपी को 3 लाख करोड़ की आर्थिक बढ़त, अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tripada Dwivedi
14 Feb 2025 8:20 PM IST
महाकुंभ से यूपी को 3 लाख करोड़ की आर्थिक बढ़त, अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
x

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ लखनऊ में 440 करोड़ रुपये की लागत से बने दो प्रमुख फ्लाईओवरों का उद्घाटन किया। इनमें 3 किमी लंबा इंदिरा नगर सेक्टर 25-खुर्रमनगर-कल्याणपुर फ्लाईओवर और 2 किमी लंबा पॉलिटेक्निक-मुंशी पुलिया चौराहा फ्लाईओवर शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जो उत्तर प्रदेश की शक्ति और व्यवस्थागत कुशलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज महाकुम्भ में लोगों की सैंकड़ों वर्षों से दबी हुई भावनाओं को सम्मान मिल रहा है। इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन स्थल रक्षा मंत्रालय की भूमि पर होता है और पिछले आठ वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार को यह भूमि लीज पर सहजता से प्राप्त हो रही है। इस बार पहली बार श्रद्धालु अक्षयवट, पातालपुरी और सरस्वती कूप के दर्शन कर पा रहे हैं, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से सीमित पहुंच में रखा गया था।

Next Story