Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी की तरह दिल्ली में भी मनचलों की आएगी सामत, जानें क्या है ‘शिष्टाचार स्क्वाड’

Varta24 Desk
17 March 2025 11:11 AM IST
यूपी की तरह दिल्ली में भी मनचलों की आएगी सामत, जानें क्या है ‘शिष्टाचार स्क्वाड’
x

नई दिल्ली। अब ऐसा लगता है दिल्ली में मनचलों की सामत आने वाली है। उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में भी ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तरह ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ बनने जा रहा है। जिसका नाम ‘शिष्टाचार स्क्वाड’ होगा। वहीं दिल्ली के हर जिले में दो स्क्वाड बनाए जाएंगे। जिसमें एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इन स्क्वाड के हेड होंगे।

चार महिला पुलिसकर्मी होंगी शामिल

बता दें कि ईव टीजिंग स्क्वाड में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल होंगे। जिनमें चार महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। वहीं इसके साथ ही स्पेशल यूनिट से एक पुलिसकर्मी तकनीकी सहायता के लिए साथ रहेगा। इसके अलावा स्क्वाड के पास कार और दोपहिया वाहन भी रहेंगे। स्क्वाड की तैनाती दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में होगी। हालांकि दिल्ली में आए दिन महिला सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब सरकार इस फैसले के बाद देश की राजधानी में महिलाएं सुरक्षित होंगी।

Next Story