
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली विधानसभा में...
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी का भाजपा पर हमला, कहा- 'भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे वादे किए अब तक पूरे नहीं किए'

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए।
महिलाओं को ₹2500 प्रति माह का वादा अधूरा
आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को ₹2500 प्रति माह देने की योजना पारित की जाएगी। पहली किस्त 8 मार्च तक दी जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाएंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तब बजट ₹30,000 करोड़ था। फिर भी उन्होंने मुनाफे वाली सरकार चलाई और मुफ्त बिजली, पानी, अच्छे स्कूल-अस्पताल, मुफ्त बस और तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं दीं। अब भाजपा सरकार कह रही है कि खजाना खाली है। असल में यह पैसे की नहीं, इरादों की कमी है।
आतिशी ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा न करने का कोई बहाना जरूर बनाएगी। विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए वह जनता की आवाज को विधानसभा में उठाती रहेंगी।