
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लालू यादव का बड़ा...
लालू यादव का बड़ा दावा! कहा- मेरे रहते बिहार में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि हमारे रहते बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। यहां सरकार तेजस्वी यादव की बनेगी।
दरअसल आज पटना में पत्रकार लालू यादव से बात कर रहे थे। इस बातचीत में पत्रकारों ने कहा कि दिल्ली में अप्रत्याशित रूप से आम आदमी पार्टी हार गई और बीजेपी को प्रचंड बहुमत आया तो क्या बिहार में भी चुनाव में ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है। पत्रकारों ने सवाल किया कि जिस तरह भाजपा लगातार राज्यों में सरकार बना रही है तो क्या बिहार में भी भाजपा अपना सरकार बना लेगी। इस पर लालू यादव तुनक गए और कहा कि हमारे रहते बिहार में किसी भी कीमत पर भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी।
इस साल बिहार में होने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव अपनी सरकार बनाएंगे। लालू यादव के इस बयान की चर्चा राजनीतिक गलियारे में छा गई है।