Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Kunal Kamra Controversy: कामरा पर BCM का बड़ा एक्शन, विवाद में कूदी कंगना, जानें क्या कहा

Varta24 Desk
25 March 2025 1:27 PM IST
Kunal Kamra Controversy: कामरा पर BCM का बड़ा एक्शन, विवाद में कूदी कंगना, जानें क्या कहा
x

मुंबई। कुणाल कामरा के विवादित बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। यहां तक कि इस मामले को लेकर कामरा पर केस दर्ज किया जा चुका है। वहीं कॉमेडियन ने अपने बयान को लेकर माफी मांगने से साफ तौर पर इंकार कर दिया जबकि उसने पुलिस के जांच में सहयोग करने की बात कही है। हालांकि अब कामरा विवाद में अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत कूद गईं हैं।

बता दें कि अब मुंबई BMC ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। BCM ने एक्शन लेते हुए जहां वीडियो शूट किया गया था, उस जगह पर अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद रही। फिलहाल कामरा मुंबई से बाहर हैं।

ये लोग कौन हैं और उनकी साख क्या है?

वहीं इस मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, हमें सोचना चाहिए कि समाज किस दिशा में जा रहा है जब कोई केवल 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए ऐसा करता है। आप कोई भी हो सकते हैं, लेकिन किसी का अपमान और बदनामी करना। एक व्यक्ति जिसके लिए उसका सम्मान सब कुछ है, और आप उसका अपमान और अवहेलना करते हैं। ये लोग कौन हैं, और उनकी साख क्या है? अगर वे लिख सकते हैं, तो उन्हें साहित्य में ऐसा करना चाहिए। कॉमेडी के नाम पर लोगों और हमारी संस्कृति को गाली देना। यह का कानूनी रूप से किया गया है। हालांकि इस दौरान कंगना उनके मुंबई वाले बंगला पर BMC के एक्शन को लेकर कहा कि मेरे साथ जो किया गया वह अवैध रूप से किया गया था।

Next Story