Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कुमार विश्वास ने लिखी महाराणा सांगा पर कविता, सपा सांसद की विवादित टिप्पणी का दिया जवाब

Varta24Bureau
24 March 2025 7:06 PM IST
कुमार विश्वास ने लिखी महाराणा सांगा पर कविता, सपा सांसद की विवादित टिप्पणी का दिया जवाब
x
महाराणा सांगा विवाद के चलते कवि कुमार विश्वास ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर कविता के जरिए साधा निशाना

नई दिल्ली। महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के मामले में कवि कुमार विश्वास की एंट्री हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने महाराणा सांगा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार और देशद्रोही कहा था। अब कुमार विश्वास ने महाराणा सांगा पर एक कविता लिखकर सोशल मीडिया पर साझा भी की। उन्होंने लिखा कि जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज के ऊपर प्रश्न उठाए हैं।

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने बाबर के मुद्दे का जिक्र करते हुए महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बाबर ने राणा सांगा के निमंत्रण पर ही आक्रमण किया था। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को बुलावा भेजा गया था। साथ ही सपा सांसद ने महाराणा सांगा को गद्दार और देशद्रोही भी कहा।


इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की। इसी के चलते अब कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविता को जरिए सपा सांसद की टिप्पणी की आलोचना की है।

Next Story