Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गर्मियों का दुश्मन कीवी, जानें कैसे भयानक गर्मी से देता है राहत

Aryan
18 April 2025 7:00 AM IST
गर्मियों का दुश्मन कीवी, जानें कैसे भयानक गर्मी से देता है राहत
x
कीवी में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी में कमजोर हो गई रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।

नई दिल्ली। गर्मी शुरू हो चुकी है और बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर होने लगते हैं। आने वाले समय में तो गर्मी और बुरा हाल करेगी। जिनके शरीर में पानी की कमी होती है, उन्हें और ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में खुद को ठंडा रखने के लिए आप एक ठंडी तासीर वाला फल खा सकते हैं। जिससे आप तरो-ताजा और शरीर में पानी की कमी के बिना रह सकेंगे। यह फल है कीवी। कीवी पहाड़ी फल है जो पहाड़ों पर खूब उगाया जाता है।

गर्मी का रामबाण कीवी

कीवी गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल है। कीवी के अंदर 64% कैलोरी होती है। यह गर्मी के लिए एक रामबाण है। इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाती है। कीवी में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गर्मी में कमजोर हो गई रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, स्किन को हेल्दी बनाने और थकान दूर करने में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है, जो गर्मियों में आम समस्या बन जाती है। इसलिए गर्मी में कीवी जरूर खाना चाहिए।

कीवी के फायदे

कीवी खाने के कई फायदे है। जैसे-

1. डाइजेशन मजबूत- कीवी में फाइबर की बहुत मात्रा होती है। फाइबर का मतलब ही है कि पाचन तंत्र में सुधार। एक कप कीवी में 5 ग्राम फाइबर होता है। यह आसानी से आंतो की सफाई कर देता है। जिससे आपका डाइजेशन मजबूत होता है।

2. इम्यूनिटी बूस्ट- कीवी सुपरफूड है। इसमें विटामिन C मात्रा सबसे आधिक होती है। वास्तव में विटामिन सी का मुख्य काम इम्यूनटी को बूस्ट करना है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और सर्दी-खांसी जैसे आम संक्रमणों से बचाव में मदद करता है

3. आंखों की रोशनी - कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं।

4. हार्ट को बनाता है मजबूत- कीवी में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैग्जीन भी होता है। ये सब ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

5. प्लेटलेट्स बढ़ाता है- बीमारी के चलते जब शरीर में प्लेटलेट्स की भारी कमी हो जाती है, तो डॉक्टर कीवी खाने के लिए ही कहते हैं। बता दें, डेंगू के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसे रोजाना खाने से तेजी से प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

6. त्वचा को निखारता है- कीवी में विटामिन E और C मौजूद हैं, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखते हैं।

कीवी के साइड इफेक्ट

कीवी के साइड इफेक्ट्स कुछ लोगों में हो सकते हैं, जैसे-

1. एलर्जी- कुछ लोगों को कीवी से एलर्जी हो सकती है, जिससे मुंह में खुजली, रैशेज, या सूजन हो सकती है।

2. पेट में समस्या- अधिक कीवी खाने से पेट में ऐंठन, गैस, या दस्त हो सकते हैं।

3. किडनी के रोगियों के लिए सावधानी- जिन लोगों को किडनी संबंधी समस्याएँ हैं, उन्हें कीवी में पोटैशियम की अधिक मात्रा के कारण इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए

एक दिन में कितना कीवी खाना चाहिए

एक दिन में बस 1 से 2 कीवी खाने से सभी फायदों को प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन कीवी अधिक खाने से पेट संबंधी समस्याएं भी होती है।

इसलिए दिन में 2 से अधिक कीवी नहीं खानी चाहिए।

कीवी खाने का सही समय

कीवी खाने का सही वक्त सुबह 10 से 12 बजे तक का होता है। इस समय इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह खट्टा फल है इसे खाने के बाद एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Next Story