Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सपा सांसद के घर हमला करने की करणी सेना ने एक बार फिर दी चुनौती, 12 अप्रैल को तैयार रहने की अपील की

Varta24Bureau
28 March 2025 11:05 AM IST
सपा सांसद के घर हमला करने की करणी सेना ने एक बार फिर दी चुनौती, 12 अप्रैल को तैयार रहने की अपील की
x
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने कहा- हम गद्दार नहीं, हकदार हैं इस देश के

आगरा। राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के चलते समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। एक बार फिर करणी सेना ने उनके घर हमला करने की चुनौती दी है। 12 अप्रैल को यह हमला करने की तैयारी की जा रही है, जिसके चलते पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है।

संगठन अध्यक्ष ने दी चुनौती

सपा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के बाद बुधवार को करणी सेना ने उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों ने उनके घर के बाहर तोड़फोड़ और पथराव करके बवाल मचाया था। इससे पहले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर इस हमले का ऐलान किया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्य करता इकट्ठा हुए थे।

वहीं अब एक बार फिर अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील की गई है। साथ ही एक पोस्ट में लिखा है कि आओ आगरा, चलो आगरा, 12 अप्रैल को महाराणा सांगा की जयंती मनाएंगे। वहीं पत्थरबाजों से भी मिलेंगे। उन्होंने लिखा हम गद्दार नहीं, हकदार हैं इस देश के। मैं माफ भी कर देता मगर चोट मेरे पूर्वजों के बलिदानों को लगी है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग बड़ी संख्या में इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक बार फिर हमले की जानकारी सुनकर पुलिस की भी चिंताएं बढ़ गई है।

Next Story