
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सोना की तस्करी के आरोप...
सोना की तस्करी के आरोप में कन्नड़ अभिनेत्री गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा तार, जानें कितना गोल्ड हुआ बरामद

बेंगलुरु। साउथ अभिनेत्री रान्या राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पुलिस ने एक आरोप में अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। रान्या पर आरोप है कि सोने की तस्करी करती है। वहीं अभिनेत्री पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की बेटी हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया।
14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप
बता दें अभिनेत्री के पर 14.8 किलोग्राम सोना रखने का आरोप था। उन्हें जज के सामने पेश किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह आदेश वित्तीय अपराधों के लिए एक स्पेशल कोर्ट के जज ने जारी किया। अधिकारियों के अनुसार, रान्या ने दावा किया कि वह बिजनेस के लिए दुबई जा रही थीं। दरअसल, अभिनेत्री पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी है,जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया था। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारी रान्या के आने से पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वहीं उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद से इंडस्ट्री में हडकंप मचा हुआ है।