Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Kangana Ranaut के फिर विवादित बोल! मंडी सांसद ने कांग्रेस को बताया ‘अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद’

Varta24Bureau
10 April 2025 1:30 PM IST
Kangana Ranaut के फिर विवादित बोल! मंडी सांसद ने कांग्रेस को बताया ‘अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद’
x
कंगना ने कांग्रेस की विचारधारा को बताया ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ वाली

मंडी। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। कंगना ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए उसकी विचारधारा को चोर-चोर मौसेरे भाई वाली बताया। साथ ही वक्फ कानून पर भी कंगना ने कांग्रेस को घेरा।

कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद

कंगना रनौत ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तंज कसते हुए उसे “अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद” कह दिया। कंगना ने कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है। लेकिन कांग्रेस की विचारधारा चोर-चोर मौसेरे भाई वाली है। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस नेता इकट्ठा होते हैं, वहां चोरों का गिरोह बन जाता है और वह देश की लूट में लगे रहते हैं।

आतंकी हमलों पर बोलीं कंगना

भाजपा सांसद ने कंग्रेस के शासनकाल को असुरक्षित बताते हुए कहा कि तब देश में कई आतंकी हमले हुए। कंगना ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान के प्रति नरम रही, लेकिन अब देश मजबूत नेतृत्व में है और पाकिस्तान अब भारत की ओर देखने की भी हिम्मत नहीं करता।

वक्फ को कहा काला कानून

अपने संबोधन में कंगना ने वक्फ कानून का भी जिक्र किया। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ ने नाम पर काला कानून बनाया, ताकि देश की संपत्तियों को लूटा जा सके। साथ ही कंगना ने अपने भाषण में हिमाचल की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भगवा झंडा लहराने के अपील भी की।

Next Story