Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच हुआ सुलह, जानें दोनों के बीच क्या था विवाद?

Varta24 Desk
28 Feb 2025 4:39 PM IST
कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच हुआ सुलह, जानें दोनों के बीच क्या था विवाद?
x

मुंबई। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आए दिन अपने बयान की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कंगना रनौत का जावेद अख्तर से विवाद चल रहा था। जिसके बाद कंगना और जावेद ने अपनी कानूनी लड़ाई को खत्म करने के लिए दिसंबर 2024 में समझौता करना का फैसला लिया था। वहीं जावेद अख्तर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे लेकिन कंगना रनौत संसदीय काम में बिजी होने के कारण कोर्ट नहीं पहुंच पाई थीं। आज दोनों कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने मामले को मध्यस्थता के जरिए खत्म कर दिया है।

बता दें मानहानि मामले में जावेद अख्तर के साथ सुलह के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर के साथ कोर्ट से ही अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में बताया है कि सुलह के बाद जावेद अख्तर कंगना की फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी तैयार हो गए हैं।

दरअसल,अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा आज जावेद जी और मैंने अपनी कानूनी लड़ाई को मध्यस्थता के जरिए खत्म कर लिया है। इस मध्यस्थता में जावेद जी बहुत काइंड रहे। अब वो मेरे डायरेक्शन वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए हैं।

Next Story