Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Jharkhand Bandh: झारखंड बंद के दौरान लोगों ने सड़क पर मचाया बवाल, इन नेताओं को हिरासत में लिया गया

Varta24Bureau
27 March 2025 1:36 PM IST
Jharkhand Bandh: झारखंड बंद के दौरान लोगों ने सड़क पर मचाया बवाल, इन नेताओं को हिरासत में लिया गया
x
भाजपा नेता की हत्या के विरोध में बंद समर्थक सड़क पर उतरे, टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

रांची। पूर्व जिला अधिकारी परिषद और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टाइगर अनिल महतो की रांची के कांके चौक पर दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में भाजपा, जदयू और आजसू ने आज यानी गुरुवार को झारखंड बंद बुलाया। इसका असर रांची में दिखना शुरु हो चुका है।

सड़क पर उतरे बंद समर्थक

झारखंड बंद के चलते रांची में विरोध प्रदर्शन के लिए बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कांके क्षेत्र में सड़कें जाम कर दी और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दिनदहाड़े एक नेता की हत्या प्रशासन की बड़ी नाकामी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल मचा रहे नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को भी हिरासत में लिया गया है। वह भाजपा नेता की हत्या के विरोध में पिस्का मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।

Next Story