
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल...
झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं की पेपर हुई लीक, जानें किन विषयों की पेपर

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार का साइंस पेपर लीक हो गई है। दरअसल यह परीक्षा गुरुवार की सुबह हुई थी जबकि हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को हुई थी।इस मामले में काउंसिल ने पेपर लीक होने की पुष्टि की है, जिसके बाद साइंस और हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बाद राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। वहीं झारखंड बोर्ड ने कहा कि पेपर लीक होना सत्य है, इसलिए पूरे राज्य में सैद्धांतिक विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। काउंसिल ने जानकारी में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर वायरल पेपर से मेल खाने पर पेपर लीक हुई है।
7.84 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया
बता दें जेएसी ने एक नोटिस में कहा, सभी छात्रों, उनके अभिभावकों, संबंधित प्रधानाचार्यों, केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में 18 फरवरी को पहली बैठक में आयोजित हिंदी (कोर्स ए और कोर्स बी) विषय और 20 फरवरी को पहली बैठक में आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षाएं रद्द की जाती हैं। इसमें कहा गया है कि इन विषयों की दोबारा परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएंगी। वहीं झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 फरवरी को कक्षा 10 वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं थीं। दोनों बोर्ड परीक्षाओं में करीब 7.84 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया है, जो दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं पहले पालियों में आयोजित की जा रही हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं दूसरे पालियों में आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 10 की परीक्षा में 1,297 परीक्षा केंद्रों पर 4.33 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि 789 केंद्रों पर 3.50 लाख से अधिक छात्रों के इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। वहीं 10 वीं के पेपर लीक होने के मुद्दे पर ऐसा हो सकता है कि झारखंड की राजनीति गरमा सकती है।